Posted on Leave a comment

बात करनी है,बात कौन करे

बात करनी है,बात कौन करे

बात करनी है,बात कौन करे
दर्द से दो-दो हाथ कौन करे

हम सितारे तुम्हें बुलाते हैं
चाँद ना हो तो रात कौन करे

हम तुझे रब कहें या बुत समझें
इश्क में जात-पात कौन करे

जिंदगी भर कि कमाई तुम थे
इस से ज्यादा ज़कात कौन करे

Posted on Leave a comment

कुछ न कुछ ज़रूर होता है!

कुछ न कुछ ज़रूर होता है!

कभी आंखें खाती हैं धोखा
कभी क़सूर कानों का होता है
कभी अल्फ़ाज़ों की जालसाज़ी
कभी अपना ही शुरूर होता है।

घायल होते हैं रिश्ते वहां

जहां ऐसा ही दस्तूर होता है

“यूं ही नहीं बिखरते रिश्ते”

कुछ न कुछ ज़रूर होता है!

Posted on Leave a comment

Imtihaan Na Liya Kar

               Imtihaan Na Liya Kar

Meri Wafa Ke Badle Bewafai Na Diya Kar, 

Meri Ummeed Thhukra Kar Inkaar Na Kiya Kar, 

Teri Mohabbat Mein Hum Sab Kuchh Gawa Baithe, 

Jaan Bhi Chali Jayegi Imtihaan Na Liya Kar.

Posted on Leave a comment

मैं शौक से मर ना जाऊं

        मैं शौक से मर ना जाऊं

तेरी चौखट से सिर उठाऊं तो बेवफा कहना, 

तेरे सिवा किसी और को चाहूँ तो बेवफा कहना, 

मेरी वफाओं पे शक है तो खंजर उठा लेना, 

मैं शौक से मर ना जाऊं तो बेवफा कहना।

Posted on Leave a comment

खुशी से बेवफ़ा कौन होता है?

    खुशी से बेवफ़ा कौन होता है?

     फूलों के साथ काँटे नसीब होते हैं, 

   ख़ुशी के साथ ग़म भी नसीब होता है, 

 यूँ तो मजबूरी ले डूबती हर आशिक को, 

   वरना खुशी से बेवफ़ा कौन होता है?

Posted on Leave a comment

आज कुछ और बात है . . .

आज कुछ और बात है . . .
तन्हाई की यह कुछ
ऐसी अजब रात है
तुझसे जुडी हुई
हर याद मेरे साथ है
तड़प रहा है तनहा चाँद
बिना चांदनी के
इस अंधेरी रात में 
आज कुछ और बात है . . .

 

Posted on Leave a comment

Wafa Ke Naam

                  Wafa Ke Naam

   Wafa Ke Naam Se Mere Sanam Anjaan The, 

    Kisi Ki Bewafai Se Shayad Pareshan The, 

     Humne Wafa Deni Chahi To Pata Chala, 

Hum Khud Bewafa Ke Naam Se Badnaam The.