Posted on Leave a comment

लम्हे याद आते हैं

लम्हे याद आते हैं
वो बीते लम्हे याद आते हैं।।
वो बीती बातें याद आती हैं।
वो भीगी बरसाते याद आती हैं।
वो बीती रातें याद आती हैं।
वो रूठना – मनाना,
वो भागना – भगाना,
वो बीते सारे पल याद आते हैं।
वो कही तेरी बातें मुझको,
देती हैं सुनाई अब तक ,
वो बीते सारे दिन याद आते हैं।
वो तेरा समझाना,
और मुझको मनाना,
वो बीते सारे पल याद आते हैं।
वो बीते लम्हे याद आते हैं।।

Posted on Leave a comment

तेरी यादों ने मेरी आँख

तेरी यादों ने मेरी आँख

तेरी यादों ने मेरी आँख
भींगो कर रख दी
तेरी तस्वीर निगाहों से
हटा कर रख दी
कोई शिकवा न अब
शिकायत तुझसे
दिल ने हर बात तेरी
भुला कर रख दी
तेरी यादों ने मेरी आँख
भींगो कर रख दी
तेरी तस्वीर निगाहों से
हटा कर रख दी ।

Posted on Leave a comment

जब तेरे ख्याल से मुलाकात हो जाती है

जब तेरे ख्याल से मुलाकात हो जाती है

जब तेरे ख्याल से मुलाकात हो जाती है!
तूझे याद करते करते रात हो जाती है!
रूकता नहीं है सिलसिला इरादों का मेरे,
जब ख्वाबों से रूबरू बात़ हो जाती है!